मोहाली / पंजाब डेस्क:
मोहाली पुलिस ने immigration fraud case में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कुख्यात इमीग्रेशन एजेंट करणदीप सिंह उर्फ हैरी (Karandeep Singh alias Harry) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहाली के मशहूर CP-67 Mall में “Care of Shine Visa” के नाम से फर्जी ऑफिस चलाकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले दो साल से भोले-भाले युवाओं और परिवारों को USA immigration, Canada visa, UK work permit जैसे वादों के जरिए फंसाता था और उनसे मोटी रकम वसूल करता था। इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा जाता था और न ही पैसे लौटाए जाते थे।
DSP सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि आरोपी को IPC Sections 406, 420 और 120-B के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला अक्टूबर 2025 में दर्ज हुआ था, जबकि आरोपी पिछले 5 महीनों से फरार चल रहा था। जांच में सामने आया है कि करणदीप सिंह अपने साथियों राजवीर कौर और विक्रमदीप सिंह उर्फ फतेह के साथ मिलकर इस पूरे fraud network को चला रहा था। आरोपी ऑफिस की सुरक्षा के लिए अपने खास आदमी तैनात करता था, जो केवल उन्हीं लोगों को अंदर जाने देता था जो पैसे जमा करवाने आते थे, जबकि पैसे वापस मांगने वालों को अंदर तक नहीं जाने दिया जाता था।
पुलिस को अब तक आरोपी के खिलाफ 7 से 8 शिकायतें मिल चुकी हैं। शुरुआती जांच में करीब 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य मामलों को मिलाकर यह रकम 2 से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पर कई लोगों को illegal immigration route यानी Donkey Route के जरिए अमेरिका भेजने के आरोप भी हैं। इस एंगल से भी human trafficking investigation शुरू कर दी गई है।
मोहाली पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह किन राज्यों और एजेंटों से जुड़ा हुआ था और इसमें और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि इस immigration scam in Punjab में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।













