जालंधर: होली के पावन पर्व को लेकर जालंधर शहर में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारियां और अन्य त्योहार सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। इसी बीच व्यापारियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है।
व्यापारी संगठनों के निर्णय के अनुसार, 4 मार्च को जालंधर की 13 प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक और जनरल मार्केट पूरी तरह बंद रहेंगी। यह फैसला व्यापारियों और कर्मचारियों को परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है।
4 मार्च को बंद रहने वाली प्रमुख मार्केटों की सूची
- शेरे पंजाब मार्केट
- भगत सिंह चौक मार्केट
- आहूजा मार्केट
- फगवाड़ा गेट मेन मार्केट
- हांगकांग प्लाजा मार्केट
- कृष्णा मार्केट
- सिद्ध मार्केट
- मिलाप चौक मार्केट
- प्रताप बाग मार्केट
- रेलवे रोड मार्केट
- चहार बाग मार्केट
- जगदंबे मार्केट
5 मार्च से बाजार फिर खुलेंगे
व्यापारियों ने जानकारी दी है कि 5 मार्च से सभी बाजार सामान्य रूप से खुल जाएंगे और नियमित कारोबार शुरू हो जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी खरीदारी समय रहते पूरी कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक
होली के चलते जालंधर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियां, मिठाइयां और गिफ्ट आइटम की बिक्री में तेजी आई है। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।













