जालंधर: पंजाब के जालंधर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो जिंदगियां निगल गया। देर रात हुए दर्दनाक road accident in Jalandhar में एक बुजुर्ग महिला और उनकी 10 वर्षीय पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए।
मार्केट से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बस्ती पीरदाद रोड स्थित शेर सिंह कॉलोनी के पास हुआ। परिवार के सदस्य बाजार से सब्जी खरीदकर E-rickshaw में घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार Fortuner car accident हुआ और कार ने रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग महिला शीतल शर्मा और उनकी 10 वर्षीय पोती माही शर्मा कार के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद भी कार चालक गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार में आगे भागता रहा। कुछ दूरी पर जाकर कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
चालक पर नशे में होने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कार चालक drunk driving की हालत में था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद भी तुरंत उसका मेडिकल नहीं करवाया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
थाने के बाहर देर रात तक हंगामा
घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में Basti Bawa Khel police station पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने थाने का गेट बंद कर लिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया।
रात करीब 3 बजे तक थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान मृत बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल था और वह न्याय की मांग करते हुए थाने का गेट पीटती नजर आई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सड़क हादसे से जुड़े CCTV footage भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।













