जालंधर. 25 सितंबर 2025 : रिची केपी की रहस्यमयी मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। कई दिनों से फरार चल रहीं आरोपी प्रिंस की पत्नी और मां आखिरकार अपने घर लौट आई हैं। दोनों के लौटने के बाद पुलिस की जांच में एक बार फिर तेजी आ गई है।
पुलिस के द्वारा दोनों से आज उनके जी.टी.बी नगर स्थित घर पहुँच पूछताछ की गई। इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसे नहीं पता कि प्रिंस और उसका भाई शैंकी कहां छिपे हुए हैं। वहीं प्रिंस की मां का कहना है कि अघर उनका बेटा सरेंडर कर देगा तो उसे मार दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए कहा है। पुलिस द्वारा लगातार प्रिंस को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है पर प्रिंस हाथ नहीं आ रहा है।













