मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। उम्मीद है कि आज शाम 5 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है। बहरहाल भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
मंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें सुनाम से दो बार विधायक रह चुके अमन अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान, गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह, समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा, जगराओं से दो बार विधायक रहीं सर्वजीत कौर मनुके, तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर, और बुढलाडा से विधायक बुद्ध राम शामिल हैं।
पंजाब की भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार शाम 5 बजे होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट में 5 नए मंत्री को शामिल करेंगे। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मान सरकार में कुल 15 मंत्री हो (CM समेत) जाएंगे। जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 18 हो सकती है।
1. डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक
2.अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक
3.फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक
4. चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक
5. अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक
उपरोक्त सभी नाम वे हैं, जो पंजाब में लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर जनता द्वारा विधायक चुके गए हैं। संगरूर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी पर मंत्रिमंडल विस्तार का दबाव बढ़ा है।