हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फिर से 50 दिन की पैरोल मिल गई है। सूत्रों के अनुसार राम रहीम आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आ सकता है। पिछले साल नवंबर में राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली थी। अब फिर से 50 दिन की पैरोल पर राम रहीम जेल से बाहर आएगा । बता दे राम रहीम यौन शोषण ,छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 2017 से जेल में सजा काट रहे हैं।