जालंधर 01 अक्टूबर : The Jalandhar Times नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने आज सुबह तड़के गुलमोहर सिटी में एक अवैध बिल्डिंग और तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इन अवैध निर्माणों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लगातार इस स्थान पर निर्माण कार्य जारी था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, नगर निगम के अधिकारी एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने आज सुबह सख्त कार्रवाई की और इन अवैध निर्माणों को तोड़ दिया। यह कदम नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने की दिशा में उठाया गया है।