जालंधर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। जिससे लॉ एंड ऑर्डर की धाजिया उड़ती हुई दिखाई दे रही है। एक बार फिर से जालंधर में देर रात गोलियां चली। जिसके बाद इलाका वासी दहशत में है। वीरवार देर रात को उजाला नगर में गोली चलने का मामला सामने आया है। थाना पांच की पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह घायल युवक से पूछताछ करने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। गनीमत यह रही कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अफसर बलविंदर ने बताया कि युवक को गोली छू कर निकल गई।। जिसका नाम गुरुदत्त (23) बताया जा रहा है। गोली किसने चलाई गई और गोली चलाने का क्या कारण था। इस मामले में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।