पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में चुनाव 30 जनवरी को करवाने का आदेश दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सुनवाई में हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से कहा कि चुनाव को निरपक्ष तरीके से सुबह 10:00 बजे शुरू होना चाहिए। वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आएगा। चंडीगढ़ पुलिस काउंसलरो को कड़ी सुरक्षा देगी।