17 मार्च 2017 को जालंधर में राम रहीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने श्री गुरु रविदास महाराज और संत कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया गया है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में सबूत की कमी की वजह से इस मामले को रद्द किया जा रहा है।
आपको बता दे की सत्संग के दौरान राम रहीम ने श्री गुरु रविदास महाराज पर टिप्पणी की थी। इसकी वीडियो जब जालंधर के रविदास समाज के पास पहुंची तो रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्हन ने मामले की शिकायत जालंधर देहाती पुलिस को दी थी।