देर रात बारिश होने के बाद सर्दी के मौसम की पहली बरसात हुई है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आई है। पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले तीन घंटो में लगातार बारिश जारी रहेगी। बता दे कि कई जगहो पर ओलावृष्टि भी हो रही है। जालंधर में भी बारिश हो रही और कई जगह पर बूंदाबांदी जारी है। सुबह से काले बादल छाए हुए हैं।
आज पूरा दिन बारिश होगी, काले बादल छाए रहेंगे। रोपड़ शहर में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी और सुबह सुबह कोहरा भी दिखाई देगा। तेज हवाओं ने ठंड बड़ा दी।
बात करें चंडीगढ़ की सुबह से ही चंडीगढ़ में बारिश हो रही है और कई जगहो पर ओलावृष्टि हो रहे। जिसके बाद तापमान में गिरावट आई है।बताया जा रहा है कि आने वाले तीन घंटो में लगातार बारिश जारी रहेगी।