लंबे समय से डीसी ऑफिस के कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब 40 दिनों के बाद 42 विभाग के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। उन्होंने हड़ताल को स्थगित किया है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
डीसी दफ्तर में कर्मचारियों की तरफ से पंजाब सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू की थी । डीसी ऑफिस के कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर बैठे हैं। बताया जा रहा है की पुरानी पेंशन बहाली सहित मांगों को लेकर डीसी दफ्तर में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को स्थगित किया गया है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था और उनकी मांगो नहीं स्वीकार की गई तो फिर से हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
हड़ताल के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना है जिसके चलते ना ही रजिस्ट्रेशन, ना ही कोई लाइसेंस सुविधा, रजिस्ट्रियां , वसीयत प्रॉपर्टी , मैरिज सर्टिफिकेट , डेथ सर्टिफिकेट , रेजिडेंट जाति में अन्य सभी प्रकार के सर्टिफिकेट दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे थे। हैं।
पर अब 40 दिनों के बाद 42 विभाग के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। उन्होंने हड़ताल को स्थगित किया है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।