जालंधर (Jalandhar News): पंजाब के जालंधर शहर के गढ़ा इलाके (Garha Area Jalandhar) में स्थित सेठ रामचंद मेमोरियल स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक school teacher assault case in Jalandhar ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि एक शिक्षक ने स्कूल में हुए मामूली विवाद के बाद छठी कक्षा के छात्र को न सिर्फ स्कूल परिसर में पीटा, बल्कि उसे घर तक जाकर मारपीट (Teacher beat student at home) का शिकार बनाया।
स्कूल विवाद बना हिंसक घटना
पीड़ित छात्र के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा राघव, जो कक्षा छह का छात्र है, स्कूल में पढ़ाई करता है। बीते दिन स्कूल में उसका झगड़ा एक शिक्षक के भतीजे से हो गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी टीचर ने छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और कथित तौर पर उसे पकड़कर घर तक ले गया। इस घटना के बाद बच्चा बुरी तरह डर गया है और अब school fear trauma के चलते स्कूल जाने से भी मना कर रहा है। यह मामला अब Jalandhar education news और Punjab crime update में तेजी से वायरल हो रहा है।
स्कूल में हंगामा, मां हुई बेहोश
जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा, तो वहां दूसरे पक्ष के परिजन भी आ गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान तनाव की स्थिति बन गई और छात्र की मां अचानक बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया। इस बीच, एक अन्य महिला ने भी अपने बेटे के साथ इसी शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की तो इसे “पर्सनल मैटर” बताकर गंभीरता से नहीं लिया गया। इस रवैये से नाराज होकर परिजनों ने थाना नंबर 7 पुलिस को शिकायत दी। यह घटना अब teacher beating student case Punjab के रूप में चर्चा में है।
पुलिस जांच शुरू, सख्त कार्रवाई का आश्वासन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसआई सुच्चा सिंह ने बताया कि परिवार को लिखित शिकायत देने को कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ strict legal action लिया जाएगा।








