जालंधर 25 फरवरी (सनी खुरमा) : जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौंक में स्थित शहर में दुबई ज्यूलर के नाम से मशहूर सोने के व्यापारी अशोक कुमार कांडा पर राजस्थान के जयपुर शहर में रहने वाले राहुल सोनी ने उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप लगाए हैं। आज पंजाब प्रैस क्लब जालंधर में पत्रकारों से बातचीत करते होते हुए राहुल सोनी ने कहा कि उनका शारजाह (UAE) में मीना ज्यूलस एंड हैंडीक्राफ्ट एफ.जैड.ई नामक फर्म से सोने चांदी के गहनों का कारोबार है। वह 2010 से भारत में सोने चांदी का आयात करते हैं जिसकी एवज में उनको व्यापारी चैक के द्वारा पैमेंट अदा करते हैं। साल 2015 में उनकी मुलाकात दुबई ज्यूलर के मालिक अशोक कुमार पूर्ण चंद कांडा और उसके बेटे राजीव व विक्रम से शारजहां में हुई।
जिसके बाद उनका आपस में व्यापार शुरु हो गया। कांडा परिवार अक्सर उनको बैकडेट चैक के द्वारा पैमेंट कर दिया करता था। जिससे उसका अशोक और उसके बेटे पर विश्वास बन गया। साल 2016 में अशोक ने गहनों के बदले जो चैक दिए थे उसे तुरंत लगाने से मना कर दिया और बाद में उसका फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद अशोक और उसका परिवार भारत वापिस आ गया। अशोक के झूठे वादों से तंग आकर उसने दुबई के बैंक में चैक लगा दिए जिसकी कीमत 6 करोड़ थी।
चैक बाऊंस होने के बाद शारजाह की अदालत ने अशोक कांडा के खिलाफ केस दायर कर दिया। जिसकी बाद कोर्ट ने उसे रैड कार्नर आर्डर जारी कर दिया। जिसके बाद राहुल सोनी ने जालन्धर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवा दी जहां पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अशोक कांडा के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की रिपोर्ट बना दी। लेकिन अशोक की राजनैतिक पैंठ के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया , तो सोनी ने पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसमें उसने अशोक कांडा के अलावा प्रिंसीपल सैक्टरी गृह मंत्रालय पंजाब, डीजीपी पंजाब, पुलिस कमिशनर जालन्धर, एसएसपी हरीश दायमां को पार्टी बनाया है।
राहुल सोनी ने बताया कि अशोक कांडा द्वारा की गई करोड़ों की ठगी के कारण यूएई के व्यापारियों ने उसके खिलाफ कानूनी कारवाई करवा दी और यू ए ई में उसका धंधा बंद हो गया। इस मामले में जब अशोक कांडा से पूछा तो उन्होने बताया कि वह और उनके बेटे राहुल सोनी से व्यापार करते थे लेकिन करोड़ों की देनदारी नही थी। कांडा ने आरोप लगाया कि सोनी ने उनके ड्राईवर के साथ मिलकर चैक चुराए और जयपुर राजस्थान के बैंक में लगा दिए जिसकी शिकायत उन्होने पुलिस को दी है और इस मामले में कोर्ट केस चल रहा है।