चंडीगढ़: पंजाब सीएम भगवंत मान 48 वर्ष की उम्र आज दूसरा विवाह करेंगे । वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ चंडीगढ़ में सीएम रिहाश में सिख रस्मों के अनुसार आनंद कारज किया जाएगा। शादी के रस्में 11 बजे से शुरू होकर 2 बजे फेरे होंगे।
शादी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ शामिल होगे। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में निभाएंगे।
सूत्री के अनुसार भगवंत मान ब्राउन रंग का कुर्ता पजामा पहनेंगे।
https://twitter.com/DrGurpreetKaur_/status/1544884163039338497?s=19
पंजाब के मुख्यमंत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनका पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से छह साल पहले तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो उनके साथ अमेरिका में रहते हैं।
भगवंत मान ने बताई परिवार बिखरने की वजह
भगवंत मान और उनकी पत्नी ने 2015 में मोहाली की एक अदालत में आपसी तलाक के लिए याचिका दायर की थी। हाल ही में भगवंत मान ने बताया कि परिवार को पर्याप्त समय ना देने की वजह से उनका परिवार बिखर गया।भगवंत राजनीति में घुसने पहले एक जाने-माने कोमेडियन रह चुके हैं। उन्होंने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया था।
पेशे से डॉक्टर हैं गुरप्रीत कौर
जिस लड़की से उनकी शादी होने वाली है, उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही है। उम्र की बात करें, तो गुरप्रीत कौर, भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। भगवंत मान 48 साल के हैं, जबकि कौर की उम्र 32 साल है। गुरप्रीत कौर की दो और बहन भी हैं, इनमें कौर तीसरे नंबर की हैं।