हर बार किसी नए मुद्दे पर फिल्म बनाना और दर्शकों का ध्यान उसकी तरफ खींचने में अनुभव सिन्हा को काफी अनुभव है। अनुभव सिन्हा की ज्यादातर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर रही हैं। ये फिल्में हिट हों या न हों लेकिन हमेशा फैंस का दिल जरूर जीत लेती हैं।
डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 22 जून 1965 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था।उन्होंने कई सुपरहिट फिल्म में दी हैं. पिछले महीने 27 मई को उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘अनेक’ रिलीज हुई। उन्होंने खुद इस फिल्म की कहानी भी लिखी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। लेकिन राष्ट्रीय एकता और सामाजिक मुद्दों को उठाती इस फिल्म के एंगल की काफी तारीफें हुईं। इससे पहले ‘थप्पड़’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्में बनाई।
अनुभव सिन्हा ने बतौर डायरेक्टर साल 2001 में आई फिल्म ‘तुम बिन’ से की थी। इसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी थी। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक, राकेश बापट और अमृता प्रकाश थे। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया।
अनुभव सिन्हा साल 2005 में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘दस’ को डायरेक्ट किया। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जायेद खान, शिल्पा शेट्टी, ईशा देओल और दीया मिर्जा थे। फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक ऑडियंस को खूब पसंद आई।फिल्म सुपरहिट हुई। यह साल 1997 में अधूरी रह गई फिल्म ‘दस’ को ट्रिब्यूट फिल्म थी।
साल 2011 में अनुभव सिन्हा ‘रा.वन’ को डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी भी अनुभव सिन्हा ने लिखी। यह एक सुपरहीरो फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख खान और करीना कपूर जैसे बड़े एक्टर्स थे। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी थे। फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म जिसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया था. अमेरिकी सिंगर एकोन फिल्म का गाना ‘छम्मक छल्लो’ गाया था। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई थी।