नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021 (यशिका जेठी ):लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जर्मनी में पुलिस ने रिस्ट्रिक्टेड आर्गेनाईजेशन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह ही लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जसविंदर सिंह दिल्ली और मुंबई में भी आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा था। इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दे की भारत सरकार के अनुरोध करने पर जर्मनी पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया, जसविंदर सिंह मुल्तानी ‘सिख फॉर जस्टिस’ SFJ से जुड़ा हुआ है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था और दिल्ली व मुंबई में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय मुल्तानी एसएसजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी रहा है और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है।
आपको बता दे 23 दिसंबर 2021 को लुधिअना के अदालत परिसर की दूसरी मंजिल के बाथरूम में बम्ब धमाका हुआ था ये धमाका आईईडी से किया गया था। आईईडी का इस्तेमाल होने की वजह से इसे आतंकी हमला माना जा रहा है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जांच एजेंसियों ने शक जताया था कि जिसकी मौत हुई थी, वही इस धमाके के पीछे है। अंदेशा जताया कि टायलेट में जब वो बम को असेंबल करने की कोशिश कर रहा होगा, तभी धमका हो गया था।