संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान ने दुनिया को कहा अलविदा। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे लोकप्रिय संगीतकार में से एक उस्ताद रशीद खान का निधन हो गया है। उनकी उम्र लगभग 55 साल की थी। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज दोपहर 3:45 बजे उनका निधन हो गया है। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है। उस्ताद रशीद खान क्लासिकल म्यूजिक का बड़ा नाम था और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपना योगदान दिया था। उन्होंने “माई नेम इस खान” “मंटो” “मितिन माशी” के लिए गीत गाए हैं। आओगे जब तुम साजना..बॉलीवुड फिल्म जब वी मेट के लिए उस्ताद ने गीत गया। जिसे लोगों ने बेहद प्यार दिया है।