दिसंबर महीने की ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सफेद चादर ने आसमान को घेरा हुआ है। जिसके कारण पंजाब में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक हफ्ते तक कोहरा बढ़ेगा। जिसके कारण ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में घर से निकलने से गुरेज करें और अपनी वाहनों की रफ्तार धीमी करने की भी सलाह दी गई है।
रात 8 बजे से धुंध पड़नी शुरू हो जाएगा और सुबह 11 बजे के बाद ही सूरज देवता के दर्शन हो पाएंगे। धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होगी है। जिसके कारण लोगों को हाईवे पर और सड़कों पर वाहन की लाइट जलाकर चलाने की सलाह दी गई है।
बढ़ते कोहरे के प्रकोप के कारण जहां गाड़ियों की रफ्तार धीमी करने की सलाह दी गई है। वही इसका असर रेल विभाग पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रेनो का समय बदल दिया गया है और सुबह की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।