फगवाड़ा 01 अक्टूबर : The Jalandhar Times जंडियाला चौकी के इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एएसआई राम शरण दस की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बाइक सवार एएसआई को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत घायल एएसआई को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नूरमहल के गांव बंडाला निवासी राम शरण दस के रूप में हुई, जो फगवाड़ा के सिटी थाना में तैनात थे। जंडियाला चौकी के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि स्कूल बस से बाइक सवार एएसआई की टक्कर हो गई थी। घायल एएसआई को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के भतीजे सुरेंद्र पाल सिंह के बयानों के आधार पर बस चालक राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, घटना के बाद से चालक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।