The Jalandhar Times : पंजाब सरकार जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र भगत को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। खबरों के अनुसार, महेंद्र भगत को जल्द ही पंजाब कैबिनेट में शामिल किया जाएगा और उन्हें मंत्री पद सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर के लोगों से वादा किया था कि
अगर भगत चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें मंत्री पद मिलेगा, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
भगत को खेल मंत्रालय का जिम्मा मिलने की संभावना है, क्योंकि जालंधर खेल उद्योग का प्रमुख केंद्र है और भगत का खुद का अनुभव भी इस क्षेत्र में है। इससे पहले खेल मंत्री का पद गुरमीत सिंह मीट हेयर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हो गया था।