श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह आज सुबह पटियाला केंद्रीय जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात की और उन्हें श्री हरमंदिर साहिब का जल पिलाकर उनकी भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा के तहत केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआना ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी चिट्ठी लिखकर उन्हें भूख हड़ताल खत्म करने को कहा।
आज सुबह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह , तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उनसे बात की और श्री हरमंदिर साहिब से लाया हुआ जल पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई।