जालंधर का सिविल अस्पताल आए दिन विवादों में बना रहता है। सिविल अस्पताल में एक बार फिर बड़ा बवाल हुआ। एक महिला की तरफ से सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया।
आपको बता दे पुलिस ने महिला को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाल कर इमरजेंसी दरवाजा बंद कर दिया। महिला की तरफ से आरोप लगाया जा रहा था कि उसके पति ने उसके भाई के साथ मारपीट की है और तेजधार हथियार से उसका कान काट दिया। मौके पर पुलिस की तरफ से बातों सुलझाने की कोशिश भी की गई पर बात बढ़ गई जिससे पुलिस में अपनी ओर से एक्शन लेते हुए महिला को बाहर निकाल दिया और इमरजेसी गेट बंद कर दिया।