पंजाब के मुख्यमंत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। डॉक्टर गुरप्रीत कौर आज 12 करीब सीएम भगवंत मान के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि दिन शगना दा चढ़या……
इसी के साथ बता दे शादी में भगवंत मान के पिता की रस्में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के द्वारा निभाई जाएगी।
https://twitter.com/DrGurpreetKaur_/status/1544884163039338497?s=19
पंजाब के मुख्यमंत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनका पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से छह साल पहले तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो उनके साथ अमेरिका में रहते हैं।
भगवंत मान ने बताई परिवार बिखरने की वजह
भगवंत मान और उनकी पत्नी ने 2015 में मोहाली की एक अदालत में आपसी तलाक के लिए याचिका दायर की थी। हाल ही में भगवंत मान ने बताया कि परिवार को पर्याप्त समय ना देने की वजह से उनका परिवार बिखर गया।भगवंत राजनीति में घुसने पहले एक जाने-माने कोमेडियन रह चुके हैं। उन्होंने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया था।
पेशे से डॉक्टर हैं गुरप्रीत कौर
जिस लड़की से उनकी शादी होने वाली है, उसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही है। उम्र की बात करें, तो गुरप्रीत कौर, भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। भगवंत मान 48 साल के हैं, जबकि कौर की उम्र 32 साल है। गुरप्रीत कौर की दो और बहन भी हैं, इनमें कौर तीसरे नंबर की हैं।