जालंधर: पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चाओं के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के घर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सहित कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में सुखबीर सिंह बादल लगातार विभिन्न नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
सरबजीत सिंह मक्कड़ के आवास पर पहुंचने के बाद सुखबीर बादल ने जालंधर की लीडरशिप के साथ बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज जालंधर आकर उन्होंने स्थानीय नेतृत्व के साथ चर्चा की है।
सुखबीर बादल ने अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर कहा कि यह लोगों की अरदास है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा का गठबंधन विरोधी ताकतों के खिलाफ है।
इस मुलाकात को 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के बीच बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
For permission to reuse our original reporting or images, contact The Jalandhar Times.